कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। जिसके के बाद रोजी-रोटी की समस्या के चलते देशभर में मजदूरों का पलायन हो रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि जैसे कई राज्य हैं, जहां से लोग पैदल ही अपने गांव वापस जा रहे हैं।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लोग पैदल ही गांवोें की तरफ जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र और कर्नाटक में पलायन करने वाले कुछ लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। तीन हादसों में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है। ईस समय पैसेंजर ट्रेनें तो बंद है और केवल मालगाड़ी ही चल रही है, लेकिन महाराष्ट्र के वापी और करामबेली स्टेशन पर दो महिलाएं तेज रफ्तार मालगाड़ी से टकरा गईं। पश्चिमी रेलवे ने कहा कि आज सुबह घटना के वक्त दोनों ट्रैक क्रॉस करने की कोशिश कर रही थीं।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में शनिवार को तेज गति से आ रहे टेंपो से कुचल कर चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी गुजरात से मुंबई पैदल जा रहे थे।
वहीं, कनार्टक के बाहरी इलाके में एक मजदूरों को ले जा रही लॉारी से टकराकर छह लोगों की मौत हो गई। हादसा आउटर रिंग रोड पर हुआ। लॉरी मजदूरों को कनार्टक में उनके गांवों में ले जा रही थी। लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए 30 मजदूर कनार्टक के रायचूर जिले में अपने गांव लौट रहे थे।

Comments
Post a Comment